नवीनतम

अनुकूल लिंक

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में वैन के घाटी में गिर जाने से 16 यात्रियों की मौत

2025-04-23     IDOPRESS

कराची:

दक्षिणी पाकिस्तान में तेज गति से जा रही एक वैन के घाटी में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह हादसा सोमवार को सिंध प्रांत के जामशोरो जिले में हुआ.

‘दुनिया न्यूज' की खबर के अनुसार,यह दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र में उस समय हुई जब चालक तेज गति के कारण वैन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 16 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए.

यह वाहन पंजाब प्रांत के लापारी से कोल्ही जनजाति के लोगों को सिंध प्रांत के बादिन ले जा रहा था। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मृतकों एव घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

बचाव कार्य से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की स्थिति नाजुक है.

उपायुक्त ग़ज़नफ़र कादरी ने बताया कि वैन में श्रमिक सवार थे जो बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई का काम पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

डिस्क्लेमर: यह लेख अन्य मीडिया से पुन: पेश किया गया है। रिप्रिंट करने का उद्देश्य अधिक जानकारी देना है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह वेबसाइट अपने विचारों से सहमत है और इसकी प्रामाणिकता के लिए जिम्मेदार है, और कोई कानूनी जिम्मेदारी वहन नहीं करती है। इस साइट पर सभी संसाधन इंटरनेट पर एकत्र किए गए हैं। साझा करने का उद्देश्य केवल सभी के सीखने और संदर्भ के लिए है। यदि कॉपीराइट या बौद्धिक संपदा उल्लंघन है, तो कृपया हमें एक संदेश छोड़ दें।
शीर्ष पर वापस जाएँ
© कॉपीराइट 2009-2020 नमस्ते भारत      हमसे संपर्क करें   SiteMap