नवीनतम

अनुकूल लिंक

Rekha Gupta Net Worth: कितनी संपत्ति की मालिक हैं दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पति की आय भी जानिए

2025-02-20     HaiPress

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रहीं हैं रेखा गुप्ता.

Rekha Gupta Net Worth: शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा की विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भाजपा ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है. वो आज दोपहर सीएम पद की शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं. साथ ही महिला होने का फायदा भी उन्हें मिला है. रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली है,लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में रेखा का परिवार दिल्ली आ गया था. रेखा पेशे से वकालत करती हैं. इससे पहले वो पार्षद रह चुकी हैं. फिर इस बार के चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं. अब उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है. रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद लोग उनके बारे में जानने को उत्सुक हैं. यहां जानिए रेखा गुप्ता कितनी संपत्ति की मालकिन हैं...

विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के 11 दिन बाद आखिरकार भाजपा ने एक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है. बुधवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की.

रेखा गुप्ता की संपत्ति का यह ब्योरा विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान उनके द्वारा भरे गए हलफनामे से लिया गया है.

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नेटवर्थ.

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति

रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति: ₹5.31 करोड़ (5 करोड़+)


रेखा गुप्ता पर लोन व अन्य देनदारियां: ₹1.20 करोड़ (1 करोड़+)


रेखा गुप्ता की वार्षिक आय


2023-24: ₹6.92 लाख (7 लाख)


2022-23: ₹4.87 लाख (5 लाख)


2021-22: ₹6.51 लाख (6.5 लाख)


2020-21: ₹6.07 लाख (6 लाख)


2019-20: ₹5.89 लाख (6 लाख)

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की आय


2023-24: ₹97.33 लाख (~97 लाख)


2022-23: ₹64.56 लाख (~65 लाख)


2021-22: ₹23.13 लाख (~23 लाख)


रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है,जिसकी कीमत करीब ₹4.33 लाख रुपए बताई गई है.


यह भी पढ़ें -जींद में जन्म,दो साल की उम्र में आईं दिल्ली; कौन हैं रेखा गुप्ता,जो बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

डिस्क्लेमर: यह लेख अन्य मीडिया से पुन: पेश किया गया है। रिप्रिंट करने का उद्देश्य अधिक जानकारी देना है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह वेबसाइट अपने विचारों से सहमत है और इसकी प्रामाणिकता के लिए जिम्मेदार है, और कोई कानूनी जिम्मेदारी वहन नहीं करती है। इस साइट पर सभी संसाधन इंटरनेट पर एकत्र किए गए हैं। साझा करने का उद्देश्य केवल सभी के सीखने और संदर्भ के लिए है। यदि कॉपीराइट या बौद्धिक संपदा उल्लंघन है, तो कृपया हमें एक संदेश छोड़ दें।
शीर्ष पर वापस जाएँ
© कॉपीराइट 2009-2020 नमस्ते भारत      हमसे संपर्क करें   SiteMap